कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

कट्रीना के ठुमकों की कीमत 2 करोड रूपए

मुंबई। फिल्मों की हिट लिस्ट के साथ ही बॉलीवुड अभिनेत्री कट्रीना कैफ की कीमत भी बढती जा रही हैं। तभी तो पिछले साल जिन ठुमकों के लिए उन्होंने एक करोड रूपए लिए थे अब वो 2 करोड रूपए के हो गए हैं।
कट्रीना इस फंक्शन में सोलो परफॉर्मेस देने वाली हैं। बताया जा रहा है कि इस मौके पर वो सिर्फ अपने ही हिट नंबर्स पर परफॉर्म करेंगी। पिछले साल भी कट्रीना को इस स्टेज परफॉमेंüस के लिए एक करोड रूपए दिए जा रहे थें, लेकिन 26/11 धमाकों की वजह से इस फंक्शन को कैंसल कर दिया गया था।
गौरतलब है कि अबतक की ये सबसे बडी रकम हैं जो किसी अभिनेत्री को इस तरह की परफॉर्मेस के लिए दी जा रही हो। इससे पहले साल 2008 में बिपाशा बसु ने इस फंक्शन के लिए 90 लाख रूपए लिए थे।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें