कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

अनुष्का शंकर की तस्वीरें चुरा कर ब्लैकमेल करने वाला गिरफ्तार

नई दिल्ली, 20 सितंबर। दिल्ली पुलिस ने मशहूर सितार वादक पंडित रविशंकर की बेटी और कंपोजर अनुष्का शंकर की निजी तस्वीरों को उनके लैपटॉप से हैंक कर ब्लैकमेल करने वाले को गिरफ्तार कर लिया है। अनुष्का ने पुलिस से शिकायत की थी कि उसे एक शख्स पिछले कुछ दिनों से परेशान कर रहा है और ब्लैकमेल करने की कोशिश कर रहा है। मुंबई से गिरफ्तार इस शख्स का नाम जुनैद अहमद बताया जा रहा है।
इससे पहले मीडिया और टीवी चैनलों में खबरें आई कि किसी ने अनुष्का शंकर के लैपटॉप से निजी फोटो चुरा लिए है। इन तस्वीरों के जरिए अनुष्का को ब्लैकमेल करने की कोशिश की जा रही है। दिल्ली पुलिस ने आईपीसी की घारा 386 के तहत अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली थी और इस मामले की जांच कर रही थी। बताया जा रहा है कि अनुष्का का लैपटॉप मरम्मत के लिए दक्षिणी दिल्ली के ऎपल सर्विस सेंटर भेजा गया था।
पुलिस को शक है कि वही से जुनैद ने लैपटॉप में मौजूद तस्वीरें हैंक कर ली हो। कहा जा रहा है कि ब्लैकमेलर ने अनुष्का को कई ईमेल भेजे है, जिनमें से कुछ भारत के बाहर से भी भेजे गए। ऎसे ही एक ईमेल में तस्वीरों के बदले एक लाख डॉलर की मांग की गई थी। वह पिछले कुछ दिनों से अनुष्का को ब्लैकमेल कर रहा था और तस्वीरों को सार्वजनिक करने की घमकी भी दे रहा था। जुनैद को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें