सिंगापुर। भारत ने वर्ष 2007 के बाद पहली बार गेहूं आयात करने का फैसला किया है। वह ऑस्ट्रेलिया से 10 हजार टन गेहूं आयात कर रहा है। व्यापारिक सूत्रों के अनुसार सिंगापुर और भारत के दो और व्यापारियों ने भी इस सौदे की पुष्टि की है। एक व्यापारी ने कहा कि 10 हजार टन गेहूं 270-300 डॉलर प्रति टन की दर से बेची गई और यह जनवरी तक भारत पहुंच जाएगा। हालांकि भारत में सरकारी भंडार में 30 सितंबर तक 2.82 करो़ड टन गेंहू है लेकिन इस वर्ष मानसून खराब रहने की वजह से गेहूं की उपज कम होने की आशंका है। व्यापारियों के अनुसार भारत और गेहूं नियार्त कर सकते है।