कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

कपिलदेव बने डॉक्टर

चेन्नई। भारत की विश्व विजेता टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव को क्रिकेट के क्षेत्र में उनकी उपलब्धियों के लिए यहां के डॉ. एमजीआर विश्वविद्यालय ने शनिवार को डी लिट की मानद उपाधि प्रदान की विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने बताया कि 1983 विश्व कप में देश को जीत दिलाने, विजडने की ओर से सदी का सर्वश्रेष्ठ भारतीय क्रिकेटर बनने, रिचर्ड हेडली के 431 टेस्ट विकेट के विश्व रिकार्ड को 1993-94 में तोडने और भातरीय टीम को प्रशिक्षण देने जैसी उपलब्धियों के लिए कपिल के डॉक्टरेट की मानद उपाधि प्रदान की गयी।
कपिल ने सम्मान प्राप्त करने के बाद कहा कि चेन्नई में यह पुरस्कार पाकर मुझे बहुत खुशी हो रही है क्योकि यह मेरे दूसरे घर जैसा है। मेरे करियर की कई सुनहारी यादे इस शहर से जुडी है। इसलिए यहां डॉक्टरेट का सम्मान प्राप्त करना एक सुखद अहसास है। विश्वविद्यालय ने कपिल के अतिरिक्त रक्षा मंत्री के वैज्ञानिक सलाहाकर पkश्री वीके सारस्वत को उनके योगदान के लिए विज्ञान में डॉक्रट की मानद उपाधि प्रदान की। तमिल दिल्म निर्देशक केएस रविकुमार को सिने जगत में उनकी उपलब्धियों के लिए डी लिट की मानद उपाशि दी गयी। विश्वविद्यालय के छात्रों को पीएसडी व स्त्रातकोत्तर और स्तात्तक डिग्रियां भी प्रदान की।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें