कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

फरहा खान ने शाहरूख को दिखाया ठेगा

मुंबई। क्या फरहा खान और शाहरूख खान की दोस्ती टूट गई हैं! क्या शाहरूख और फरहा अब रिश्ते में भाई-बहिन नहीं रहे! ये सवाल इन दिनों बॉलीवुड के गलियारों में खूब उछल रहे हैं क्योंकि निर्देशक फरहा खान ने अपनी नई फिल्म में शाहरूख के बजाय उनके दुश्मन अक्षय कुमार को ले लिया हैं। सिर्फ इतना ही नहीं, इस फिल्म का नाम भी हैं "तीस मार खान"। इस फिल्म को फरहा खान निर्देशित करेंगी, जबकि उनके पति श्रीश और अक्षय कुमार फिल्म को प्रोड्यूस करेंगे। फिल्म में मुख्य भूमिका में अक्षय कुमार होंगे, इसमें कोई दो राय नहीं हैं। सूत्रों की मानें तो फरहा खान की अपने मुंहबोले भाई शाहरूख से फिल्म "हैप्पी न्यू ईयर" को अटकाने की वजह से यह स्थिति पैदा हुई।
शाहरूख खान ने इस फिल्म को दोबारा लिखने के लिए फरहा खान को टाला तो उन्हें समझ आ गया कि फिल्म करने में शाहरूख की दिलचस्पी नहीं हैं। खास बात ये कि शाहरूख अगले साल "साइंस फिक्शन रा-1" और "डॉन-2" करने में व्यस्त रहेंगे, लिहाजा फरहा खान की फिल्म "हैप्पी न्यू ईयर" के लिए उनके पास वक्त नहीं होगा।
उधर, श्रीश अपनी फिल्म "तीस मार खान" को पहले शाहरूख के साथ ही बनाना चाहते थे, लेकिन शाहरूख की आनाकानी के बाद श्रीश ने अक्षय से संबंध जोड लिए। अक्षय के साथ श्रीश अपनी पहली फिल्म "जान-ए-मन" कर चुके हैं। इसके अलावा, फरहा खान के भाई साजिद खान की पहली और दूसरी फिल्म में अक्षय कुमार ही हैं। "तीस मार खान" को फरहा और श्रीश की कंपनी अक्षय कुमार के साथ मिलकर प्रोड्यूस कर रही हैं, लेकिन इस फिल्म के साथ फिल्मी गलियारे में एक बात पुष्ट हो रही हैं कि शाहरूख और फरहा की जोडी टूट गई।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें