कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

चैम्पियंस लीग : साउथ आस्ट्रेलिया के 11 ओवर में 87 रन (लीड-3)

डरबन। चैम्पियंस ट्वेंटी-20 लीग के अंतर्गत ग्रुप-बी के मुकाबले में मंगलवार को मुंबई इंडियंस टीम के 180 रनों के जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी साउथ आस्टे्रलिया रेडबैक्स टीम ने 11 ओवर में 87 रन बना लिए हैं। साउथ आस्टे्रलिया के दोनों सलामी बल्लेबाज मैदान पर डटे हुए हैं।
माइकल क्लींगर 44 और डेनियल हैरिस 37 रन बनाकर खेल रहे हैं। इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उ़डती मुंबई इंडियंस टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 180 रन बनाए। मुंबई की तरफ से सौरभ तिवारी ने तूफानी पारी खेलते हुए 25 गेंदों में एक चौका और चार छक्कों की मदद से 44 रन बनाए। इसके अलावा अंबाती रायडू ने 38, किरन पोलार्ड ने 36 रनों का योगदान दिया। मुंबई की शुरूआत अच्छी नहीं रही और उसका पहला विकेट दूसरे ही ओवर में शिखर धवन (2) के रूप में गिरा। उसके बाद छठे ओवर में सचिन तेंदुलकर 17 गेंदों में तीन चौके और एक छक्के की मदद से 20 रन बनाकर पेवेलियन लौट गए। आठवें ओवर में जीन पाल डुमिनी तीन रन बनाकर आउट हो गए। उस समय टीम का कुल योग 47 रन था। अंबाती रायडू 13वें ओवर में आउट हुए। उन्होंने 32 गेंदों में एक चौका और दो छक्के की मदद से 38 रन बनाए। सौरभ तिवारी (44) 17वें ओवर में पेवेलियन लौटे। आखिरी ओवर में किरन पोलार्ड 36 रन बनाकर ड्वेन ब्रावो 22 रन बनाकर आउट हुए।
खिताब की दावेदार मानी जा रही मुंबई इंडियंस को उद्घाटन मुकाबले में दक्षिण अफ्रीकी क्लब लायंस के हाथों नौ रन की हार मिली थी। तेंदुलकर की शानदार अर्धशतकीय कप्तानी पारी के बावजूद कमजोर लायंस के हाथों करारी हार को मजबूर इंडियन प्रीयिमर लीग की उपविजेता मुंबई इंडियंस को अब तक पहली जीत की तलाश है। दूसरी ओर, साउथ आस्टे्रलिया की टीम अपने पहले मैच में लायंस को 11 रन से हराकर पूरे अंक बटोर चुकी है। वर्ष 2009 में भारत में आयोजित चैम्पियंस लीग का पहला संस्करण खासा लोकप्रिय रहा था। पिछले वर्ष आस्ट्रेलियाई टीम न्यू साउथ वेल्स ने वेस्टइंडीज की घरेलू चैम्पियन टीम त्रिनिदाद एवं टोबैगो को हराकर खिताब जीता था। पहले संस्करण में कुल 12 टीमों ने हिस्सा लिया था लेकिन इस बार इस कुल 10 टीमों के बीच श्रेष्ठता की जंग हो रही है। चैम्पियंस लीग के दूसरे संस्करण में न्यूजीलैंड से सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट्स स्टैग्स, भारत से चेन्नई सुपर किंग्स, मुंबई इंडियंस और बेंगलोर रॉयल चैलेंजर्स, वेस्टइंडीज से गयाना, दक्षिण अफ्रीका से लायंस और वारियर्स, आस्टे्रलिया से साउथ आस्टे्रलिया और विक्टोरिया तथा श्रीलंका से वायंबा की टीमें हिस्सा ले रही हैं।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें