कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

पहला टेस्ट मैच हमारे नाम : दिलशान

अहमदाबाद। भारत और श्रीलंका के बीच तीन टेस्ट मैच की श्रृंखला पहला टेस्ट मैच में श्रीलंकाई ओपनर तिलकरत्ने दिलशान ने शानदार शतक ठोकते हुए कहा कि अहमदाबाद टेस्ट मैच हमारे नाम। चार सौ रन का आंकडा पार करने के बाद हम भारतीय टीम पर दबाव बना सकते है क्योकि उन्हें अपनी दूसरी पारी में हमारे बेहतरीन स्पिनर मुथैया मुरलीधरन और रंगना हेराथ का सामना करना होगा।
गौरतलब है कि श्रीलंका ने दूसरे दिन की समाçप्त के समय भारत ने पहली पारी के 426 रन के जवाब में तीन विकेट पर 275 रन बना लिए है। दिलशान के साथ ही कहा कि अगर कुमार संगकारा का विकेट नहीं गवाता तो संभव था कि हम पहले दिन भारत के स्कोर के नजदीक पहुंच जाते। दिलशान ने भारत के बाए हाथ के तेज गेंदबाज जहीर खान की तारीफ करते हुए कहा जहीर ने शानदार गेंदजाबी की और अपने पांच ओवर के एक स्पेल में मुझे और संगकारा को आउट किया। हालांकि उन्होंने अन्य भारतीय गेंदबाजो की तारीफ करते हुए कहा कि टीम इंडिया के सभी गेंदबाजों ने अच्छी गेदबाजी की लेकिन विकेट सपाट होने की वजह से उन्हें कोई मदद नहीं मिली।
अपने शतक बनने पर संतोष जताते हुए दिलशान ने कहा कि भारत में शतक बनाना काफी सुकून देता है। मेरे लिए यह वर्ष काफी शानदार रहा है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी हालिया सफलता पर दिलशान ने कहा कि यह सब मैंने अपनी मानसिकता बदलकर हासिल की है। उन्होंने कहा अब मैं बडी पारियों खेलना चाहता हूं और अपना विकेट फेकना नहीं चाहता हूं।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें