नई दिल्ली। उद्योगपति अनिल अम्बानी की कम्पनी रिलायंस पावर ने गुरूवार को कहा कि उसने एक चीनी कम्पनी को 10 अरब डॉलर का ठेका जारी किया है। यह ठेका 32,000 मेगावाट क्षमता के बिजली संयंत्र के लिए उपकरणों की आपूर्ति के लिए दिया गया है।
इस ठेके के तहत चीनी कम्पनी शंघाई इलेक्ट्रिक कारपोरेशन (एसईसी) कोयला आधारित बिजली संयंत्र के लिए बॉयलर, टरबाइन, जेनरेटर और 660 मेगावाट की 42 बेहद संवेदनशील प्रौद्योगिकी वाले उपकरण मुहैया कराएगी।
रिलायंस पावर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जे. पी. चलसानी ने कहा कि चीनी कम्पनी बिजली संयंत्र के पूरे जीवन काल के लिए रखरखाव का कार्य भी करेगी। रिलायंस पावर की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि बॉयलर, टरबाइन और जेनरेटर की आपूर्ति शुरू हो चुकी है और तीन साल की अवधि में इसकी पूरी आपूर्ति होगी।रिलायंस पावर के पास अभी निर्मित और निर्माणाधीन दोनों को मिलाकर कुल 37,000 मेगावाट बिजली उत्पादन की क्षमता है।
भारत समाचार
रिलायंस पावर ने चीनी कंपनी को दिया 10 अरब डॉलर का ठेका




















