अहमदाबाद। अहमदाबाद टेस्ट मे सचिन तेंदुलकर ने एक और कारनामा कर दिखाया, सचिन ने श्रीलंका भारत टेस्ट मैच के पांचवें दिन अपना 30 हजार रन का रिकॉर्ड पूरा कर लिया है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के टेस्ट, वनडे और टी-20 मे सचिन तेदुलकर के 30 हजार रन पूरे किए है, सचिन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 30,000 रन बनाने वाले पहले खिलाडी है। सचिन ने 436 वनडे में 17,178 रन बनाए है जबकि 159 टेस्ट मैचों मे उनके नाम 12,773 रन है। अभी तक खेले गए एक टी-20 मैच में सचिन ने सिर्फ 10 रन बनाए। वनडे, टेस्ट और टी-20 के इन रनों को मिलाकर सचिन का आंकडा तीस हजार के पार हो गया है। बीते 15 नवंबर को सचिन ने अंतररष्ट्रीय क्रिकेट में बीस बरस भी पूरे किए थे।