कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

राष्ट्रमंडल खेल : पेट्रोलियम मंत्रालय पदक विजेताओं को पुरस्कृत करेगा

नई दिल्ली। पेट्रोलियम मंत्रालय ने शुक्रवार को घोषणा की कि वह राष्ट्रमंडल खेलों में पदक विजेताओं को नकद पुरस्कार प्रदान करेगा। इसके तहत स्वर्ण पदक विजेता को 10 लाख रूपये, रजत पदक विजेता को 7.50 लाख रूपये तथा कांस्य पदक विजेता को पांच लाख रूपये दिया जाएगा।
पेट्रोलियम मंत्री मुरली देव़डा ने 101 पदक विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि इसने एक खेल समृद्ध राष्ट्र के रूप में भारत के उदय को प्रदर्शित किया है। देव़डा ने कहा कि ये पुरस्कार पेट्रोलियम स्पोट्र्स प्रमोशन बोर्ड के जरिए दिए जाएंगे। नौ करो़ड रूपये की पुरस्कार राशि सार्वजनिक क्षेत्र की आयल कम्पनियों द्वारा इकटी की जाएगी। ज्ञात हो कि राष्ट्रमंडल खेलों के इतिहास में भारत ने पहली बार पदक तालिका में दूसरा स्थान हासिल किया है। प्राप्त पदकों में 38 स्वर्ण, 27 रजत और 36 कांस्य पदक शामिल हैं।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें