कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

भारत विश्व बैंक से 3 अरब डॉलर का ऋण लेगा

नई दिल्ली। भारत देश में स़डकों के विकास के लिए विश्व बैंक से अगले 3-6 माह में तीन अरब अमरीकी डॉलर (करीब 15 हजार करो़ड रूपए) का ऋण लेगा। यह जानकारी बुधवार को परिवहन मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी ने दी। इस अधिकारी ने बताया कि आर्थिक मामलात विभाग ने विश्व बैंक से ऋण के लिए अनुरोध भेजा गया था।
हम अपेक्षा कर रहे हैं कि यह काम 3 से 6 माह में हो जाएगा। उन्होंने बताया कि इस ऋण राशि से राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण तहत देश में 6,372 किलमीटर एक-लेन राष्ट्रीय राजमार्गो को दो-लेन में तब्दील किया जाएगा। वर्तमान मे देश में 19,702 किलोमीटर राष्ट्रीय राजमार्ग एक-लेन हैं। हालांकि इस ऋण के पुनर्भुगतान की तरीके अंतिम रूप नहीं दिया गया है।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें