नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता दिनेशानंद गोस्वामी को पार्टी की झारखण्ड इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इससे पहले रघुवर दास झारखण्ड में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष थे। भाजपा प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने पत्रकारों को यह जानकारी दी। हुसैन ने कहा कि पार्टी अध्यक्ष नितिन गडकरी ने गोस्वामी को झारखण्ड की प्रदेश इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया है।
भारत समाचार
गोस्वामी भाजपा की झारखण्ड इकाई के अध्यक्ष बने





















