कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

महिलाओं से छे़डछ़ाड रोकने के लिए शुरू होगा जागरूकता अभियान

नई दिल्ली। सार्वजनिक स्थनों पर महिलाओं और ल़डकियों के साथ बढती हिंसक घटनाओं को रोकने और शहर मे महिलाओं की सुरक्षा खामियों को दूर करने के लिए दिल्ली सरकार व्यापक जागरूकता अभियान शुरू करेगी। दिल्ली की स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, महिला और बाल विकास मंत्री किरण वालिया ने बुधवार को कनॉट प्लेस के सेन्टल पार्क में आयोजित एक समारोह में महिलाओ के लिए सुरक्षित दिल्ली अभियान की शुरूआत के मौके पर कहा कि व्यापक अभियान में पुलिस, नगर नियाजकों, सेवा प्रदाताओ, परिवहन अधिकारियों, सामुदायिक समूहों, आवास समूहों और स्वयं सेवी संगठनों की मदद ली जायेगी।
इस कार्यक्रम की शुरूआत दिल्ली सरकार यूनीफेस, जागोरी और यूएन हेबिटेट के साथ मिलकर कर रही है जिसका उद्देश्य राजधानी को महिलाओं और कमजोर समूह के लिए ऎसे शहर का निर्माण करना है, जहां वे सुरक्षित माहौल में रह सकें। उन्होंने कहा कि महिलाओं में सुरक्षा और संरक्षा के प्रति जागरूकता लाने के लिए जरूरी है कि उन्हें सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक सभी लिहाज से अधिकार संपन्न बनाया जाये। इसके साथ-साथ महिलाओं को राष्ट्र की मुख्य धारा में आने के लिए सरकार की नीतियों और कार्यक्रमों में समान अवसर देना होगा।
उन्होंने कहा कि पुलिस को राकथाम संबंधी उपायों के साथ-साथ मामला दर्ज होने पर तुरंत दक्षतापूर्ण ढंग से कदम उठाने होगे। प्रो. वालिया ने कहा कि दिल्ली सरकार के भागीदारी कार्यक्रम के जरिए आवास कल्याण संघों, बाजार एसोसिएशनों और महिलाओं संघों को जोडा जायेगा। जिससे कि राजधानी में महिलाओं के लिए सुरक्षा और संरक्षा कार्यक्रम को सफल बनाया जा सके। उन्हौंने उम्मीद जताई कि राज्य सरकार के कार्यक्रमों का देश के अन्य शहरों मे भी अनुसार किया जायेगा।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें