मुंबई। बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता ऋषि कपूर और अभिनेत्री नीतू सिंह 30 साल बाद एक साथ फिर पर्दे पर नजर आएंगे। पर्दे के अपने नायक से असल जिंदगी में विवाह करने के बाद नीतू ने फिल्म जगत को अलविदा कह दिया था और अब वह 30 सालों के बाद एक बार फिर ऋषि कपूर के साथ ही फिल्म दो दूनी चार में नजर आएंगी। इस फिल्म में नीतू एक मध्यम वर्गीय गृहिणी की भूमिका निभा रही है।
भारत समाचार
फिर एक साथ पर्दे पर दिखेंगे नीतू सिंह व ऋषि कपूर





















