नई दिल्ली। सरकार ने इस बात से इंकार किया है कि देश में विमानचालकों की कोई कमी हैं। नागर विमानन राज्य मंत्री प्रफुल्ल पटेल ने महेश जोशी के सवाल के लिखित जवाब में लोकसभा को बताया कि देश में विमानचालकों की कोई कमी नहीं हैं तथा भविष्य में भी पर्याप्त संख्या में पायलटों की उपलब्ध्ता सुनिश्चित करने के लिए इंदिरा गांधी राष्ट्रीय उडान अकादमी का उन्नययन किया गया हैं। उन्होंने बताया कि अकादमी की क्षमता 40 से बढ़ाकर 100 करने के लिए अतिरिक्त ट्रेनर विमानों की खातिर निधियां मुहैया कराई गई हैं। पटेल ने कहा कि महाराष्ट्र में गोंदिया में हर वर्ष 110 पायलटों को प्रशिक्षित करने की क्षमता वाले विश्वस्तरीय प्रशिक्षण संस्थान की स्थापना की गई हैं।