कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

भारत-सीरिया द्विपक्षीय व्यापार बढ़ाने पर सहमत : आनंद शर्मा

नई दिल्ली। केन्द्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री आनंद शर्मा ने कहा कि भारत और सीरिया दोनों देश संभाव्यता के अनुरूप एक स्तर तक द्विपक्षीय व्यापार बढ़ाने के लिए ठोस प्रयास करने पर सहमत हो गए हैं।
केन्द्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री आनंद शर्मा और सीरिया की अर्थव्यवस्था और व्यापार मंत्री लामिया मराई आसी ने दमस्कस में 10 जून को भारत-सीरिया संयुक्त आयोग बैठक (जेसीएम) के दूसरे सत्र की संयुक्त रूप से अध्यक्षता की। आनंद शर्मा के साथ भारतीय उद्योग संघ का एक व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल भी गया है, जसमें देश के प्रमुख उद्योगों और कंपनियों के प्रमुख शामिल हैं।
संयुक्त आयोग बैठक के दौरान, व्यापार प्रोत्साहन और प्रक्रिया उपाय, राजनयिक और आधिकारिक पासपोर्ट धारकों के लिए आवश्यक वीजा में छूट पर समझौते के अलावा सीरियाई उद्योग समूह, एचओएमएस और भारतीय उद्योग संघ के बीच भी एक समझौते पर हस्ताक्षर हुए। शर्मा ने कहा कि दोनों देशों ने बहुआयामी मुद्दों पर विचार-विमर्श करते हुए सभी आपसी हितों के मामलों पर सहयोग के प्रति उत्सुकता जताई। शर्मा ने सीरिया के प्रधानमंत्री मोहम्मद नाजी ओटरी और आर्थिक मामलों के उप-प्रधानमंत्री डा$ अब्दुल्ला दारदारी से भी मुलाकात की।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें