चंडीगढ़। प़डोसी राज्यों हिमाचल प्रदेश व जम्मू कश्मीर में हुई बर्फबारी के कारण पंजाब व हरियाणा में पारा तेजी से गिरा है। यहां सबसे कम तापमान अमृतसर में 4.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार पंजाब के अमृतसर में न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम रिकॉर्ड किया गया वहीं हरियाणा के रोहतक में भी न्यूनतम तापमान के 5.8 डिग्री सेल्सियस रहने से यहां भी तेज ठंड का दौर जारी है। चंडीगढ़ में भी 8.2 डिग्री सेल्सियस के साथ कल काफी ठंडी रात गुजरी। लुधियाना व पटियाला में भी पारा गिरा है। यहां क्रमश: 7.1 डिग्री सेल्सियस व 8.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने पंजाब व हरियाणा में अगले कुछ दिनों में पारे के और गिरने की भविष्यवाणी की है।