बैगंलोर, 27 अगस्त। श्रीलंका में होने वाली क्रिकेट ट्राई सीरीज के लिए आज से बैगंलोर में अभ्यास कैम्प शुरू यह कैम्प चार दिन तक चलेगा। टीम इंडिया के कोच गे्ररी क्रेस्टन खिलाडियों के फिटनेस की जांच करेंगे। इस अभ्यास शिविर में इस कैम्प में सचिन तेंदुलकर एवं राहुल द्रविड लंबे समय बाद एक साथ अभ्यास करते नजर आएगें। कंधे में चोट के बावजूद विरेंद्र सहवाग भी कैम्प में रहेगे लेकिन वो अभ्यास सितंबर के पहले सप्ताह से शुरू करेंगे।