कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

इंडिगो:महंगा पडा खिलवाड

नई दिल्ली। दिल्ली के डोमेस्टिक एयरपोर्ट पर उस समय हडकंप मच गया जब एक विमान में हथियार होने की सूचना मिली। दिल्ली से हैदराबाद जा रहे इंडिगो एयरलाइंस के एक विमान में हथियार रखे होने की झूठी सूचना पुलिस को मिली। हालांकि पुलिस ने झूठी सूचना देने के आरोप में सोमवार सुबह एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया हैं। फोन कॉल की वजह से इंडिगो की उडान 6ई 307 डीईएल-एचवाईडी रविवार रात रवाना नहीं हो सकीं।
इंडिगो के कॉल सेंटर पर एक फोन आया कि विमान में हथियार रखे हैं। फौरन फ्लाइट को रोक लिया गया और सुरक्षा एजेंसियों ने विमान की जांच शुरू कर दी। इस दौरान कॉल को ट्रेस करने पर पता चला कि फोन पूर्वी दिल्ली के भागीरथ कॉलोनी से किया गया हैं। फोन करने वाले शख्स को फौरन गिरफ्तार कर लिया गया।
इस शख्स का नाम मुबारक है जो एक स्क्रैप डीलर हैं। करीब साढे चार घंटे बाद यात्रियों को दूसरे विमान में बिठाया गया। पुलिस की पूछताछ में पता चला कि मुबारक के रिश्तेदार को विमान पकडने में देरी हो रही थीं, इसलिए उसने फोन करके विमान को रोकने की कोशिश की। ये रिश्तेदार कौन हैं और मुबारक के साथ और कौन-कौन लोग हैं इस बात की तफ्तीश की जा रही हैं। विमान में कुल 164 लोग सवार थे। एयरलाइंस के एक प्रवक्ता ने बताया, एयरलाइंस के कॉल सेंटर में एक धमकी भरा फोन आया था। विमान में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं। विमान ने सोमवार तडके 3.30 बजे उडान भरी।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें