कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

मोना पर आया हरभजन का दिल

मुंबई। टीवी चैनलों पर आ रहे रियलिटी शो में अक्सर टीम इंडिया के स्टार फिरकी गेंदबाज हरभजन सिंह स्पेशल गेस्ट के रूप में दिख जाते है, पर लगता है कि इस नई पारी के दौरान इस पंजाबी क्रिकेटर का दिल अदाकारा मोना सिंह पर फिसल गया है।
टीवी शो एंटरटेनमेंट के लिए कुछ भी करेगा के लिए हरभजन बतौर विशेष मेहमान बने थे, लेकिन इसका नतीजा कुछ और ही निकला। इस शो की होस्ट मोना सिंह के साथ भज्जी मियां काफी कम्फर्टेबल दिखाई दिए। मोना के साथी होस्ट विशाल मल्होत्रा ने हरभजन की टांग खींचते हुए कहा, शायद मोना वहीं पंजाबी कुडी है जिसकी तुम्हे तलाश है। भज्जी इस बात से एकदम शर्मा गए। ये ही नहीं मोना और हरभजन ने शो के लिए एक साथ डांस भी किया।
गौरतलब है कि मोना के साथ हरभजन पहले भी एक डांस शो में साथ काम कर चुके है।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें