मुंबई। दो साल तक चोटी रखने के बाद अब बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने अपनी चोटी काट ली हैं और स्पाइक हेयर कट करवाया हैं। सलमान ने ये नया रूप अपनी आने वाली फिल्म "दबंग" के लिए करवाया हैं। सलमान के केस सज्जक ने बताया, सलमान ने "वीर" के लिए अपने बाल लंबे किए थे। "वीर" में सलमान खान तीन अलग-अलग रूप में नजर आएंगे। आपको बता दें कि फिल्म "दबंग" में वो एक नए अवतार में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में वो नायक नहीं बल्कि खलनायक की भूमिका में होंगे।