कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

आंबेडकर पार्क पर माया की याचिका फिर खारिज

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश की मायावती सरकार को सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को एक बार फिर झटका दे दिया है। कोर्ट ने उत्तर प्रदेश सरकार की उस याचिका को खारिज कर दिया जिसमें आंबेडकर निर्वाण दिवस का हवाला देते हुए पार्क की मरम्मत और साफ-सफाई की इजाजत मांगी थी। प्राप्त जानकारी के मुताबिक सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश की मायावती सरकार को झटका देते हुए लखनऊ में 2600 करो़ड रूपए की लागत से बन रहे आंबेडकर पार्क में अस्थाई निर्माण की इजाजत देने से इनकार कर दिया है। सरकार की ओर से दायर याचिका में आगामी 6 दिसंबर को आंबेडकर निर्वाण दिवस के अवसर पर एक समारोह आयोजित करने के मकसद से आंबेडकर पार्क में अस्थाई निर्माण की अनुमति मांगी थी। उल्लेखनीय है कि अरबों की लागत से बन रहे इस पार्क पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा रखी है। उत्तर प्रदेश पर आरोप है कि पार्क बनाने में वह जनता के पैसे का दुरूपयोग कर रही हैं। इससे पहले गत 13 नवंबर को भी सुप्रीम कोर्ट ने आंबेडकर पार्क मामले में रख-रखाव संबंधी काम करने की इजाजत देने से मना कर दिया था।

अन्य खबरें

अन्य खबरें