कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

सचिन बन सकते हैं 17 हजारी

नई दिल्ली 17,सितम्बर। श्रीलंका में त्रिकोणीय सीरीज में बेहतरीन प्रदर्शन करके भारत की खिताबी जीत में अहम भूमिका निभाने वाले सचिन तेंदुलकर दक्षिण अफ्रीका में 22 सितम्बर से शुरू हो रही आईसीसी चैंपियंस ट्राफी में एक दिवसीय अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट में 17 हजार रन के जादुई आंकडे को छू सकते है। तेंदुलकर को इस मुकाम पर पहुंचने के लिए अब केवल 105 रन की दरकार है और जिस तरह से उन्होंने त्रिकोणीय सीरीज के तीन मैचों में बल्लेबाजी की है उससे यह कहा जा सकता है कि वह चैंपियंस ट्राफी के लीग चरण में ही यह उपलब्घि हासिल करने में सफल रहेंगे। सचिन ने काम्पैक कप के तीन मैच में 70.33 की औसत से 211 रन बनाए जिसमें फाइनल में खेली गई 138 रन की पारी भी शामिल है।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें