कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

झारखण्ड : 21 मतदान केन्द्रों पर मतदान नही हुआ

रांची। झारखण्ड के नक्सल प्रभावित 21 मतदान केन्द्रों पर दूसरे चरण के मतदान के दौरान बुधवार को एक भी मत नहीं प़डा।
सूत्रों के अनुसार दूसरे चरण के मतदान के दौरान बुधवार को 21 मतदान केन्द्र पर एक भी मत नहीं प़डा। ऎसे मतदान केन्द्रों पर पुनर्मतन की कोई व्यवस्था नहीं है। बुधवार को झारखण्ड की 84 विधानसभा सीटों में से दूसरे चरण के तहत 14 सीटों के लिए मतदान हुआ। इन 14 में 12 सीटे नक्सल प्रभावित इलाकौं में स्थित है। क्षेत्र में बुधवार सुबह नक्सलियों द्वारा किए गए हमले में अर्धसैनिक बल के जवान की मौत हो गई थी। नक्सलियों के बहिष्कार के बावजूद दूसरे चरण में पहले चरण की तुलना में मतदान प्रतिशत बेहतर रहा। बुधवार को 54.2 प्रतिशत मतदान हुआ जबकि पहले चरण में मतदान का प्रतिशत 52 था।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें