कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

हिमाचलप्रदेश: निचले इलाकों में ठंड से मिली थो़डी राहत

शिमला। तापमान में बढ़ोतरी से हिमाचल प्रदेश के निचले इलाकों में ह़ाड कंपाने वाली सर्दी से लोगों को राहत जरूर मिली है, लेकिन ऊंचे इलाकों में शीत की जक़ड कायम है। मौसम विभाग के अनुसार पह़ाडों की रानी शिमला में आज दिन का तापमान कल के 13.4 डिग्री सेल्सियस की तुलना में 16 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। इसके अलावा राज्य के और स्थानों पर भी तापमान बढ़ा है। सुंदरनगर में जहां अधिकतम तापमान 22.9 डिग्री वहीं भुंतर में यह 16.8 डिग्री, कलपा मे 11.5 डिग्री व धर्मशाला में 23.2 डिग्री सेल्सियस रहा। हालांकि ऊंचे इलाकों में रहने वालों को ठंड से मामूली राहत ही मिली है। लाहौल स्पीती के मुख्यालय केयलांग में तापमान शून्य से नीचे 6.4 डिग्री सेल्सियस के साथ राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा। मौसम विभाग के अनुसार कल राज्य में मौसम शुष्क रहेगा।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें