नई दिल्ली। अब छात्रों को छात्रवृति लेने के लिए विशिष्ट पहचान संख्या यूआईडी देनी होगी। 10वीं कक्षा और 12वीं कक्षा के प्रमाण पत्र भी यूआईडी नंबर से ही मिलेंगे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मानव संसाधन विकास मंत्रालय व भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण के बीच बुधवार को इस संबंध में करार हुआ है। करार के अनुसार टीकाकरण योजना और ड्रॉपआउट का पता लगाने के लिए भी यूआईडी नंबर की आवश्यकता होगी।
भारत समाचार
अब यूआईडी नंबर से मिलेगी छात्रवृति और प्रमाण पत्र





















