भारत समाचार
मेरा मिशन प्रतिभाशाली लोगों को राजनीति में लाना : राहुल

उन्हें करीब सभी प्रदेशों में अच्छा रेस्पांस मिला है। लखनऊ में प्रेस कांफ्रेंस रद्द कर देने के सवाल पर राहुल ने कहा, मुझे इससे कोई फर्क नहीं प़डता कि मेरी कांफ्रेंस कहां हो रही है। मेरा मकसद यह है कि मैं उत्तर प्रदेश के युवाओं से बात कर पाऊं, चाहे कहीं भी हो। मुझे अपनी प्रेस कांफ्रेंस मूव भी करनी प़डे तो कोई फर्क नहीं प़डता। लिब्रहान रिपोर्ट में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का नाम आने पर उन्होंने कहा कि वाजपेयीजी सीनियर हैं और मैं उनकी इज्जत करता हूं। लिब्रहान कमीशन ने सही किया है या गलत, इस पर मैं कुछ नहीं कह सकता। इस पर कुछ कहने के लिए मैं सही व्यक्ति नहीं हूं।
मैं उनके एक्सपीरिएंस के आसपास भी नहीं आता। जब उनसे पूछा गया कि आपके आसपास सिर्फ नामी हस्तियों के बेटे ही क्यों दिखते हैं, उन्होंने कहा कि यह मीडिया ही है जिसका फोकस इन युवाओं पर जाता है। मेरे पास कांग्रेस में 600-700 युवा हैं जो तमिलनाडु से ल़ड रहे हैं। अशोक तंवर हमारे यूथ कांग्रेस के प्रेसिडेंट हैं, मीनाक्षी नटराजन यूथ कांग्रेस की सैक्रेटरी हैं, उन्हें कोई नहीं जानता। प्रॉब्लम यह है कि आप इन आम लोगों पर फोकस नहीं करते।
राहुल ने कहा कि डेमोक्रेसी आइडिया है, जिसे चलाने में समय लगेगा। पर अगर आप उन युवाओं से मिलना चाहते हैं, जिनका राजनीति से कोेई रिश्ता नहीं है, तो मैं लाइन लगा सकता हूं। महंगाई की चर्चा पीएम से करने के सवाल पर राहुल ने कहा कि मैं पीएम से जनरल डिस्कशन करता हूं। पूरी कोशिश है कि इस पर इम्प्रूवमेंड लाया जाए, दालों के दाम स्थिर करने की कोशिश की जा रही है। उत्तर प्रदेश में मायावती के सियासत करने के तरीके पर उन्होंने कहा कि मायावतीजी को सोच है, हमारी भी एक सोच है। सोच में फर्क है। हमारा फोकस बसपा और सपा में नहीं है। हमारा फोकस उत्तर प्रदेश के युवा और सोच को बदलना है। जो मायावती कर रही है, उनसे उनकी सोच पूछिए, यूपी का भविष्य पूछिए।
उन्होंने यूथ अभियान के मकसद के बारे में कहा कि जिस प्रकार बाकी प्रदेशों में यूथ कांग्रेस के चुनाव हो रहे हैं, उत्तर प्रदेश में भी इसकी शुरूआत कर रहे हैं। युवाओं को संगठन में लाना सोच है। इसका मुझे अपेक्षा से कहीं ज्यादा रेस्पांस मिला है। यह मेरा पहला कदम है। पूरे देश में प्रोग्रेस करीब एक साल में खत्म हो जाएगा। यूपी मिशन 2012 के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि इसमें मेरी कोई रूचि नहीं है, मेरी रूचि युवाओं को राजनीति में आगे लाना है।




















