कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

बिग बी को एशियाई फिल्म संस्कृति पुरस्कार

मुंबई। फिल्मी दुनिया में 40 वर्ष पूरे करने पर बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन को सोमवार को एशियाई फिल्म संस्कृति पुरस्कार से सम्मानित किया गया। निर्देशक रमेश सिप्पी से पुरस्कार ग्रहण करने के बाद बिग बी ने पुरस्कार के लिए उनके नाम का चयन करने के लिए एशियन फिल्म फाउंडेशन के अध्यक्ष किरण शांताराम को धन्यवाद किया। बिग बी ने अपना फिल्मी सफर वर्ष 1969 में निर्देशक ख्वाजा अहमद अब्बास की फिल्म "सात हिंदुस्तानी" से आरंभ किया था। बिग बी ने कहा, भारतीय सिनेमा विभिन्न जातियों, धर्मो, संप्रदायों, संस्कृतियों और भाषाओं के बीच एकजुटता पैदा करने वाली एक ताकत बन गया हैं। चार दिसंबर से 10 दिसंबर तक चलने वाले आठवें एशियाई फिल्म महोत्सव में 24 एशियाई देशों की 75 फिल्मों के प्रदर्शन का कार्यक्रम हैं। इस अवसर पर बिग बी के पुत्र और अभिनेता अभिषेक बच्चन भी उपस्थित थे।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें