कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

एनटीपीसी 11 डालर की दर से खरीदेगी ऑस्ट्रेलिया से गैस

नई दिल्ली। सरकारी बिजली कंपनी एनटीपीसी ने केरल के कायमकुलम बिजली संयंत्र के लिए आस्ट्रेलिया से कुल मिला कर करीब 11 डालर प्रति एमएमबीटीयू की दर से गैस खरीदने के संबंध में समझौता किया है। एनटीपीसी ने पिछले सप्ताह आस्ट्रेलिया से 12 लाख टन एलएनजी खरीदने का अनुबंध किया जिसे पेट्रोनेट एलएनटी लिमिटेड के कोçच्चा टर्मिनल से प्राप्त होगी। कंपनी के एक अधिकारी ने कहा।
आस्ट्रेलिया की गार्गोन गैस परियोजना से एलएलनजी 8.5 डालर प्रति एमएमबीटीयू से थोडी ऊंची कीमत पर प्राप्त होगी। यह पांच प्रतिशत आयात शुल्क के साथ कोçच्चा तक पहुंच कर 10 डालर प्रति इकाई हो जाएगी। अन्य शुल्क व स्थानीय कर को मिलाकर अंतिम कीमत 11 डालर प्रति इकाई से कुछ अधिक बैठेगी। एनटीपीस ने सरकारी कंपनी गेल इंडिया, इंडियन आयल और बीपीसीएल के साथ गैस बिक्री समझौता किया जो अगले 20 साल तक गार्गोन से आयातित 25 लाख टन एलएनजी खरीदेंगे।
एनटीपीसी के अधिकारी ने कहा, "हमारा मानना है कि गैस सस्ते में नही मिलने जा रही। गैस 2012 तक आनी शुरू होगी और उस समय विश्व में गैस की मांग और पूर्ति की स्थिति को ध्यान में रखते हुए यह सौदा प्रतिस्पर्धा कीमत पर है।"

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें