कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

बजाज का स्कूटर उत्पादन बंद करने का ऎलान

नई दिल्ली। हाल तक स्कूटर बाजार पर राज करने वाली बजाज ऑटो ने स्कूटर को अलविदा कह दिया और भविष्य में स्कूटर को लेकर उसकी किसी तहत की कोई योजना नहीं है। कंपनी आगामी मार्च तक स्कूटरों का उत्पादन बंद कर देगी। बजाज ऑटो के प्रबंध निदेशक राजीव बजाज ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि कंपनी की अब स्कूटरों को लेकर कोई भावी योजना नहीं है। हमने चालू वित्त वर्ष के अंत स्कूटर का उत्पादन बंद करने की योजना बनाई है।
कंपनी का पूरा ध्यान अब मोटरसाइकिल बाजार पर है। उन्होंने कहा बजाज ऑटो का लक्ष्य देश की नंबर वन मोटरसाइकिल कंपनी बनने का है। इस साल मार्च से नवंबर तक की जबरदस्त बिक्री यह दर्शाती है कि कंपनी की रणीनति सफल है। बजाज ऑटो को अगले छह महीने में बाजार हिस्सेदारी में काफी बदलाव होने की उम्मीद है।
कंपनी इस समय स्कूटर खंड में केवल एक ब्रांड बजाज क्रिस्टर का विनिर्माण कर रही है। भारत के मासिक छह लाख से अधिक के मोटरसाइकिल बाजार में फिलहाल हीरो होडा पहले स्थान पर है। देश में नवंबर 2009 में 6.14 लख मोटरसाइकिल बिक्री थी। जिसमें हिरा होडा का हिस्सा 3.57 लाख रहा। इस दौरान बजाज ऑटो ने 1.62 लाख मोटरसाइकिल बेची। माह के दौरान बजाज ऑटो के कारोबार की वृद्धि दर 98 प्रतिशत रही जबकि हीरो होडा ने साल दर साल के आधार पर नवंबर में 33.6 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें