भारत समाचार
डॉक्टरी नहीं है एक्टिंग: कंगना

यहां ऎसा कोई नियम नहीं चलता जो बाहरी दुनिया में चलता हैं। बकौल कंगना फिल्म इंडस्ट्री के अपने नियम हैं। कंगना ने कहा कि अब तक उन्होंने जो भी इम्तिहान दिए उन्हें पता होता था कि कितनी और क्या पढाई करनी हैं। लेकिन, फिल्म इंडस्ट्री के इम्तिहान को पास करना टेढी खीर हैं।
यहां आपकी काबिलीयत का फैसला करोडों दर्शक करते हैं और इम्तिहान देने के काबिल बनना भी आसान नहीं हैं। फिल्म इंडस्ट्री के अलावा कंगना ने कुछ गंभीर मुद्दों पर भी बात की। उनका कहना है कि वो हर मोर्चे पर ये महसूस करती हैं कि महिलाओं के लिए दुनिया में स्वतंत्र जीना आसान काम नहीं हैं। उन्हें हर मोर्चे पर पुरूष मानसिकता का सामना करना पडता हैं।




















