कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

निजी जीवन पर ऑनलाइन चर्चा नहीं करूंगी : प्रियंका

मुम्बई। फिल्म अभिनेत्री प्रियंका चोप़डा अब अपने प्रशंसकों के लिए टि्वटर के अलावा वॉइस ब्लॉग, वॉइस चैट्स और यू-ट्यूब पर भी उपलब्ध रहेंगी लेकिन उन्होंने स्पष्ट कर दिया है कि वह कभी भी अपने निजी जीवन पर ऑनलाइन चर्चा नहीं करेंगी।
उन्होंने यह भी उम्मीद जताई कि इस नई शुरूआत से उनके काम की सकारात्मक अलोचना हो सकेगी। प्रियंका उन चुनिंदा हस्तियों में हैं जिन्होंने सबसे पहले टि्वटर को अपनाया। अब वह एक कदम आगे बढ़ते हुए कई तरह से अपनी ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करा रही हैं। हाल ही में उन्होंने "यूटीवी इंटरेक्टिव" से अपना वॉइस ब्लॉग, वॉइस चैट्स व एक आधिकारिक यू-ट्यूब चैनल शुरू करने के सम्बंध में समझौता किया है। बुधवार से इसकी शुरूआत हो गई है।
प्रियंका ने कहा, ""मुझे लगता है कि यह सही समय है, मेरे अंदर इतना आत्मविश्वास है कि अब मैं कह सकती हूं कि यह मैं हूं और यदि आप मुझे देखना चाहते हैं तो देखें। लोगों ने मुझे केवल ब़डे पर्दे पर देखा है, लेकिन मैं वहां एक किरदार निभाती हूं, वहां मैं स्वयं को कभी प्रस्तुत नहीं करती लेकिन यहां मैं हूं, यहां जो कुछ होगा वह मेरे द्वारा प्रस्तुत होगा।"" उन्होंने कहा, ""मैं पर्दे के पीछे जो कुछ घटता है उसकी चर्चा करूंगी, सेट्स पर या मेरे साथ क्या होता है यह बताऊंगी। मैं सिर्फ वही बातें करूंगी जो मुझे रोचक लगेंगी। यह लोगों को वास्तविक प्रियंका से परिचित कराने का एक तरीका है।"" प्रियंका ने स्पष्ट किया है कि वह ऑनलाइन केवल उन्हीं बातों पर चर्चा करेंगी जो उन्हें रोचक लगेंगी वह अपने रिश्तों या प्रेम सम्बंधों के विषय में कुछ नहीं कहेंगी।
उन्होंने कहा, ""मैं अपने बारे में हर बात का खुलासा नहीं करूंगी। लोगों से बातचीत का यह सबसे अद्भुत हिस्सा है। मैं वही कहूंगी जो मैं कहना चाहती हूं लेकिन मैंने न तो अब तक अपने निजी जीवन के विषय में चर्चा की है और न ही आगे ऎसा करूंगी। मैं इस सब पर चर्चा करने में विश्वास नहीं करती।""  

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें