कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

टेस्ट के शेर टी-20 में ढेर

नागपुर। श्रीलंकाई चीतों ने टेस्ट श्रृंखला की पराजय से उबरते हुए भारतीय शेरों का पहले टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में शिकार कर लिया। श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 215 बनाए हैं। श्रीलंका के कप्तान कुमार संगकारा (78) के तूफानी अर्द्धशतक की बदौलत पांच विकेट पर 215 रन का बडा स्कोर खडा किया जिसके जवाब में भारतीय टीम ओपनर गौतम गंभीर (55) के जोरदार अर्द्धशतक के बावजूद नौ विकेट पर 186 रन ही बना सकी। श्रीलंका ने यह मैच 29 रन से जीत लिया। गंभीर और वीरेन्द्र सहगवाग (26) ने 2.5 ओवर में ही 32 रन जोडकर भारत को जोरदार शुरूआत दी। सहवाग ने 14 गेंदों में तीन चौकों और एक छक्के की मदद से 26 रन बनाए।
उन्होंने नुवान कुलशेखरा के ओवर में छक्का और चौका ज़ड दिया था लेकिन एक ऊंचा शॉट खेलने के प्रयास में वह डीप प्वाइंट पर लपके गए। भारत ने छह ओवर की समाçप्त पर एक विकेट के नुकसान पर 77 रन बना लिए हैं। जबकि श्रीलंका ने इतने ही ओवर मेे केवल 43 रन बनाए थे। श्रीलंका की ओर से टी-20 में ये उनका सबसे बडा स्कोर हैं। भारतीय कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी ने श्रीलंका के खिलाफ पहले टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में मिली 29 रन की पराजय के लिए टीम के खराब क्षेत्ररक्षण और कैचिंग को जिम्मेदार ठहराया। धोनी ने मैच के बाद कहा कि दरअसल हम अभी तक टी-20 के मूड में ही खुद को नहीं ढाल पाए। यही वजह रही कि खिलाडी अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए।
श्रीलंका के कप्तान और मैन ऑफ द मैच बने कुमार संगकारा ने भारत के खिलाफ पहले टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में 29 रन की जीत के बाद इसका श्रेय अपने खिलाडियों की बेहतरीन कैचिंग को दिया। संगकारा ने मैच के बाद कहा के हमारे फील्डरो ने मैदान में कुछ बेहतरीन कैच लपके और यही कारण था कि हम कुछ दिग्गज भारतीय बल्लेबाजों को सस्ते में आउट कर सके।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें