भारत समाचार
राजखोवा के बच्चों का विश्वास, पिता महज व्यवसायी

इन बच्चों से पूछताछ करने वाले अधिकारी के अनुसार राजखोवा की 13 वर्षीय पुत्री कमचेन बोहागी उर्फ अनन्या अख्तर का मानना है कि उनके पिता जिन्हें वे मिजानुर रहमान के तौर पर जानती है, व्यवसायी हैं। अधिकारी के अनुसार, अपने पिता को हथक़डी लगे देखना और उनकी गिरफ्तारी से बच्चे हक्के-बक्के हैं। कमचेन व उसका पांच वर्षीय भाई गदाधर अर्फ फरीन रहमान पूरी तरह आश्वस्त हैं कि वे बांग्लादेशी हैं।
राजखोवा की एक परिजन भारती ने कल रात एक न्यूज चैनल से कहा, न ही कमचेन औ न ही गदाधर असमिया भाषा जानते हैं। भारती ने गुवाहाटी में असम पुलिस के गेस्ट हाउस में इन बच्चों से मुलाकात की थी।




















