कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

ब्रॉडबैंड स्पैक्ट्रम नीलामी पूरी, 38 हजार करो़ड रू. मिले

नई दिल्ली। ब्रॉडबैंड वायरलैस एक्सेस (बीडब्ल्यूए) स्पैक्ट्रम के लिए निजी कंपनियों द्वारा बोली लगाने की प्रक्रिया शुक्रवार को पूरी हो गई। बोली से सरकार को 38,543.31 करो़ड रूपए (8.56 अरब डॉलर से अधिक) का राजस्व प्राप्त हुआ है।

पूरे देश में सेवा के लिए लाइसेंस की बोली 12,847.77 करो़ड रूपए (2.85 अरब डॉलर) लगाई गई। कुल 16 दिनों तक चली इस नीलामी प्रक्रिया में 11 कंपनियों ने हिस्सा लिया। शुक्रवार को 117 दौर पूरे होने के बाद बीडब्ल्यूए नीलामी की प्रक्रिया समाप्त घोषित की गई। इस दौरान देश के 22 सर्किलों के लिए स्पैक्ट्रम के लिए बोली लगाई गई। इससे पहले सरकार को तीसरी पीढ़ी (3जी) की दूरसंचार सेवाओं के लिए स्पैक्ट्रम की नीलामी से 67,719 हजार करो़ड रूपए का राजस्व मिला था। बीडब्ल्यूए नीलामी से मिले राजस्व को जो़डने पर सरकार का कुल राजस्व 1.06 लाख करो़ड रूपए हो गया है। दूरसंचार विभाग की वेबसाइट के मुताबिक मुंबई और दिल्ली के सर्किलों के लिए सबसे ज्यादा बोली लगी है। मुंबई के लिए बोली 2,292.95 करो़ड रूपए और दिल्ली की बोली 2,241.02 करो़ड रूपए लगाई गई है।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें