कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

भारत को झटका, अमेरिकी एजेंट निकला हेडली

नई दिल्ली। मुंबई हमलों के सिलसिले में डेविड कोलमैन हेडली से पूछताछ की कोशिशों में लगी भारत सरकार के लिए बुरी खबर है। संकेत है कि हेडली अपने साथ आरोपी बनाए गए तहव्वुर हुसैन राणा के खिलाफ गवाही देने के लिए तैयार हो गया हैं और बदले में अमेरिकी जांच एजेंसी एफबीआई उसके साथ नरमी बरतेंगी। पहले ही कहा जा रहा था कि हेडली एक अमेरिकी एजेंट था लेकिन बाद में उसने अमेरिका के लिए काम करना बंद कर दिया था। बताया जा रहा है कि एफबीआई कोशिश कर रही है कि हेडली उसके लिए भरोसेमंद गवाह का काम करें और बदले में जांच एजेंसी उसके खिलाफ हल्के आरोपों में मामला चलाएगी। एफबीआई राणा की गिरफ्तारी को ज्यादा अहम मान रही हैं क्योंकि ऎसी आशंका जताई जा रही हैं कि उसने अपनी इमिग्रेशन फर्म के सहारे कई पाकिस्तानियों को अमेरिका में एंट्री दिलाई हैं।
हालांकि वह जांच एजेंसी को कुछ बता भी नहीं रहा हैं। हेडली के खिलाफ जो एक बात जाती है कि उसने मुंबई में 26/11 से पहले हमले के लिए संभावित जगहों का मुआयना किया था और इस हमले में 6 अमेरिकी नागरिक भी मारे गए थे। इसलिए सजा तो उसे भी होेगी लेकिन अगर वह एफबीआई के लिए भरोसेमंद गवाह साबित हुआ तो उसके साथ नरमी बरती जाएंगी। हेडली और एफबीआई के बीच कोई सौदा होता है तो भारत के लिए यह एक बडा झटका होेगा। भारतीय जांच एजेंसियां हेडली से पूछताछ करना चाहती है, क्योंकि 26/11 हमले में अजमल कसाब के अलावा वहीं एकमात्र आरोपी है जो पाकिस्तान की हिरासत में नहीं हैं।

अन्य खबरें

अन्य खबरें