कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

कोच्चि एकदिवसीय के शुरू होने में देरी

कोच्चि। कोच्चि में हुई बारिश की वजह से भारत और आस्ट्रेलिया के बीच रविवार को खेले जाने वाले एकदिवसीय श्रृंखला के पहले मैच के शुरू होने में देरी होगी। यह मुकाबला जवाहरलाल नेहरू अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जाना है।
अभी मैदान से कवर नहीं हटाया गया है। एक दर्शक अशोक कुमार ने बताया, ""हम कोट्टायम से यहां मैच देखने पहुंचे हैं। हम सौभाग्यशाली हैं कि हमें बहुत पहले ही स्टेडियम में बैठने की जगह मिल गई।
उम्मीद है कि यहां पूरे 100 ओवरों का खेल देखने को मिलेगा।"" केरल क्रिकेट संघ के अधिकारियों का कहना है कि खेल शुरू में दो घंटे का विलम्ब हो सकता है। श्रृंखला में कुल तीन मैच खेले जाने हैं।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें