कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

हेडली-राणा के वीजा पेपर सुरक्षित : भारतीय काउंसुलेट

नई दिल्ली। अमरीका के शिकागो में स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास ने गुरूवार को यह स्पष्ट किया है कि हेडली और राणा के वीजा पेपर गायब नहीं हुए हैं। दोनों के वीजा पेपर सुरक्षित हैं और इस संबंध में प्रासंगिक सूचना भारत सरकार के पास उपलब्ध है। वाणिज्य दूतावास के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि हमने हेडली और राणा को वीजा जारी करने संबंधी दस्तावेजों के गुम होने की खबर नहह्वीं दी है। वीजा जारी करने संबंधी सूचना भारत सरकार के पास है। इससे पहले मीडिया की खबरों में कहा गया था कि जिन दस्तावेजों के आधार पर हेडली और राणा को वाणिज्य दूतावास से वीजा किए गए थे, वे दस्तावेज रहस्यमय परिस्थितियों में गुम हो गए हैं। इस खबर पर प्रतिक्रिया जताते हुए बुधवार को नई दिल्ली में विदेश सचिव निरूपमा राव ने कहा था कि उन्होंने इस बारे में शिकागो स्थित महावाणिज्य दूतावास से एक तथ्यपरक रिपोर्ट मांगी है।
पाकिस्तानी मूल का अमरीकी हेडली और पाकिस्तानी मूल का कनाडाई नागरिक राणा भारतीय दूतावास से जारी वीजा के जरिए कई बार भारत आए थे। सूत्रों के मुताबिक भारत सरकार ने पाकिस्तान मूल के आतंकी डेविड कोलमैन हेडली और तहव्वुर हुसैन राणा का वीजा कैंसिल कर दिया है।
मिल रही जानकारी के मुताबिक एफबीआई के राणा, हेडली के खिलाफ शिकागो ममं केस फाइल करते ही उनके व दो अन्य के भारतीय वीजा को कैंसिल कर दिया गया। दो अन्य में राणा की पत्नी समराज राणा और उसके बिजनेस पार्टनर्स रेमंड सैन्डर्स का भी वीजा कैंसिल किया गया है।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें