कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

कसाब के वकील को अभी तक कोई मेहनताना नही मिला

मुंबई, 30 अगस्त। मुंबई में हुए आतंकी हमलों में जिंदा आतंकी अजमल कसाब का वकील निुयक्त किए गए अब्बास काजमी को इस मामले की पैरवी के बदले में अभी तक कोई मेहनताना नही मिला है। काजमी के मुताबिक पिछले पांच माह में हुई करीब 20 सुनवाई में अभी तक वे अपनी जेब से पैसा खर्च करते रहे है। काजमी ने बताया कि अतिरिक्त सेशन जज एमएल टाहिलियानी के सुझाव पर उन्हें गत 16 अप्रैल को मामले में विशेष वकील नियुक्त किया गया था।
इसके तहत महाराष्ट्र के कानून व न्याय विभाग की ओर से अघिसूचना जारी कर हर सुनवाई के बदले विघिक सहायता के रूप में 2500 रूपए देने का वादा किया गया था। काजमी ने बताया कि फीस न मिलने के बारे में उन्होंने सेशन कोर्ट के वित्त मामलों से संबंघित कार्यालय से कई बार संपर्क किया और हर बार कहा गया कि चेक जारी करने का काम प्रक्रिया में है।
इस बीच विघि व न्याय विभाग के मुख्य सचिव एमएन गिलानी ने कहा कि सेशन विभाग निश्चित समय में राशि जारी कर देगा।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें