कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

झारखंड में उम्मीदवार अगवा, नक्सलियों पर शक

रांची। झारखंड के गढ़वा विधानसभा क्षेत्र से नौजवान संघर्ष मोर्चा के प्रत्याशी को गुरूवार अगवा कर लिया गया। इसके लिए माओवादियों पर शक जताया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक नौजवान संघर्ष मोर्चा के प्रत्याशी राजेश गुप्ता फ्रंट्स प्रचार अभियान खत्म हो जाने के बाद मतदाता सूचियां लेकर गांवों में मतदान केंद्र एजेंटों के लिए वितरित करने गए थे। इस दौरान कुछ लोगों ने उनका उपहरण कर लिया। उनकी तलाश में विभिन्न स्थानों पर छापे मार रही है। मगर अब तक उनका कोई सुराग नहीं मिला है। पलामू प्रमंडल की 11 विधानसभा सीटों पर पांचवें और अंतिम चरण का मतदान 18 को होगा। मतदान के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए अर्धसैनिक बलों के 75 हजार जवान तैनात किए गए हैं। उल्लेखनीय है कि माओवादियों ने झारखंड में चुनाव का बहिष्कार किया है और चुनाव में हिस्सा लेने वालों के खिलाफ कार्रवाई की की बात कही है। पांचवें और अंतिम चरण में 16 सीटों पर मतदान होना है। चुनाव आयोग के मुताबिक इन सीटों पर 290 उम्मीदवार अपना भाग्य आजमा रहे हैं। पहले इस चरण में 15 ही सीटों पर मतदान होना था लेकिन दूसरे चरण में बरकट्ठा विधानसभा क्षेत्र में भाजपा उम्मीदवार चितरंजन यादव की मौत के बाद उस सीट के चुनाव को पांचवें चरण में कराने का निर्णय लिया गया था।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें