भारत समाचार
भारती एयरटेल के साथ विलय की वार्ता शीघ्र निपटे: एमटीएन

एमटीएन के मुख्य कार्यकारी अघिकारी (सीईओ)फुतुमा नेहलेको ने जोहानसबर्ग के एक बिजनेस अखबार को बताया कि कंपनी अपने शेयरघारकों की अनिश्चितता को समाप्त करने के लिए भारती एयरटेल से चलने वाली विलय वार्ता को जल्दी से निपटाना चाहती है। अखबार ने सीईओ के हवाले से लिखा है कि कंपनी को उम्मीद है कि इस विलय से उसे फायदा होगा। एमटीएन ने भारती एयरटेल के साथ अपनी विलय वार्ता की शुरूआत इसी साल मई माह में की थी। लेकिन छोटी-छोटी वित्तीय जानकारियों के कारण वार्ता आगे खिसकती जा रही है।
पिछले सप्ताह एमटीएन ने कहा था कि दो पक्षों के बीच की इस बातचीत की अवघि को दूसरी बार बढाकर 30 सितंबर किया जा रहा है। एमटीएन का परिचालन नाइजीरिया, ईरान, सीरिया और अफगानिस्तान सहित करीब 21 देशों में है।




















