कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

मोदी बैडमिंटन : सायना और चेतन क्वार्टर फाइनल में

लखनऊ। जेपी सैय्यद मोदी अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में दुनिया की सावतें नंबर की खिलाडी सायना नेहवाल और चेतन आनंद ने गुरूवार को अपने-अपने प्रतिद्वंद्वियों को पराजित कर क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली। प्रतियोगिता की मुख्य आकर्षण सायना नेहवाल ने भारत की ही चित्रलेखा को सीधे दो गेम में 21-9, 21-7 से पराजित कर दिया। वहीं पुरूष एकल में विश्व के सत्रहवीं वरीयता प्राप्त भारत के चेतन आंदन ने इंडोनेशिया के अदनान फौजी को 21-11, 20-22 और 21-17 से मात देकर क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह बना ली। अदानान फौजी ने चेतन आनंद की कडी टक्कर दी। पहला गेम हारने के बाद फौजी में मैच में वासी की और दूसरा गेम 20-22 से जीत लिया। दूसरे गेम में हार से हतप्रभ चेतन आनंद ने तीसरा गेम 21-7 से जीता।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें