कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

नितिन गडकरी बने भाजपा के अध्यक्ष

नागपुर। भाजपा की महाराष्ट्र इकाई के प्रमुख नितिन गडकरी को शनिवार को भाजपा अध्यक्ष पद की कमान सौंपी गई। साथ ही अध्यक्ष पद पर विराजमान राजनाथ सिंह ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इस संबंध में औपचारिक घोषणा 3.30 बजे दिल्ली में बीजेपी की बैठक में की गई। बीजेपी संसदीय बोर्ड की शनिवार को हुई एक बैठक में राजनाथ सिंह ने अध्यक्ष पर से इस्तीफा देकर नितिन गडकरी को नया अध्यक्ष बनाने की घोषणा की। प्रेस कांफ्रेंस में राजनाथ सिंह ने कहा कि गडकरी एक कुशल व्यक्ति है, वे पार्टी को और आगे ले जाएंगे। उन्होंने कहा कि गडकरी को आम सहमति से अध्यक्ष बनाया गया हैं।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें