भारत समाचार
झारखंड सरकार बनाने में कांग्रेस गठबंधन सबसे आगे

और> वो मुख्यमंत्री बनते की दौड में आगे बताए जाते है। बीजेपी गठबंधन को इन चुनावों में 20 सीटों से संतोष करना पडा है, हालाकि पिछले चुनावों में बीजेपी गठबंघन को 36 सीटें मिली थी।, 20 में से 18 सीटे बीजेपी की है। जबकि जेडी यू दो सीटे मिली है। राष्ट्रीय जनता दल को पांच सीटे मिली है जबकि झांरखड मुक्ति मोर्चा को 18 सीटे मिली है। बडे नेताओं में दुमका से कांग्रेस के स्अीफन् मंराडी को हेमंत सोरेन ने हरा दिया है, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप कुमार बालमुचू भी हार गए है।
झारखंड मुक्ति मोर्चा और कांग्रेस सरकार बनाने में अहम भूमिका निभा सकती है। भारतीय जनता पार्अी के प्रवक्ता प्रकाश जावडेकर ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि भाजपा अच्छी स्थिति में है। उनका कहना था कि भाजपा संसदीय बोर्ड की शाम को बैठक होगी जिसमें परिणामों के मद्देनजर फैसला लिया जाएगा। रूझानोे से लग रहा है कि राष्ट्रीय जनता दल, लोक जनशक्ति पार्टी और वाम दलों के सरकार बनाने में मुख्य भूमिका हो सकती है।




















