भारत समाचार
महंगी होगी मारूति कारें

कंपनी के मुख्य महाप्रबंधक शशांक श्रीवास्तव ने बुधवार को पत्रकारों से चर्चा में कहा कि लागत बढ रही है जिसके मद्देनजर कीमतें बढाने पर विचार करना पड रहा है। हालांकि कंपनी ग्राहकों पर इसके भार को कम करने की पूरी कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कंपनी अब तक कीमतें बढाने के बारे में निर्णय नहीं ले सकती है और जब इस संबंध में निर्णय लिया जाएगा तो उसकी घोषणा की जाएगी। उन्होंने कहा कि चालू वित्त वर्ष में अब तक घरेलू बाजार में उनकी कंपनी के कारों की बिक्री में 22 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है ओर कुल मिलकर इसमें 27 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।
उन्होंने बताया कि वर्ष 2009 माडल की कारों को निकालने के लिए कुछ माडलों पर विशेष आफर दिये जा> रहे है और इससे दिसंबर में भी बिक्री में भी जारी रहने की संभावना है। मारूति सुजुकी इंडिया लिमिटेड 1200 सीसी इंजन वाली नई फैमलीकार ईको आटो एक्सपो के दौरान सात जनवरी को बाजार में पेश करेगी।
कंपनी के मुख्य महाप्रबंधक शशांक श्रीवास्तव ने बताया कि सी सेंगमेंट की यह कार पांच दरवाजें वाली है और विशेष्ा रूप से भारतीय परिवर को ध्यान में रखकर यहां के वातावरण, मौसम एवं सडकों के लिहाज से बनायी गयी है। उन्होंने बताया कि इसमें 1197 सीसी का शक्तिशाली इंजन लगा हुआ है।




















