कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

दस प्रतिशत की होगी महंगाई दर

नई दिल्ली। देश में महंगाई की दर चालू वित्त वष्ाü के अंत तक आठ प्रतिशत पर पहुंच जाएगी। इस बात की भी आशंका जताई जा रही है, खाद्य वस्तुओं ऊचीं कीमतों के चलते वित्त वर्ष के अंत तक यह दो अंक में पहुंच जाए। रेलीगेयर कैपियटल मार्केट के अर्शशास्त्री और उपाध्यक्ष जय शंकर ने कहा कि दुनिया के अन्य देशों की तुलना में भारत को महंगाई का खतरा पहले झेलना पडा है। उन्होंने कहा कि थोक मूल्य सूचकांक आधारित पहंगाई की दर आठ प्रतिशत पर पहुंचगी लेकिन हम इसके दो अंक में पहुंचने की संभावना से भी इनकार नहीं सकते है। थोक मूल्य सूचकांक आधारित महंगाई की दर नवंबर में बढकर 4.78 प्रतिशत पर पहुंच गई है। अक्टूबर में यह 1.34 प्रतिशत के स्तर पर थी। खाद्य पदार्थो की महंगाई की दर 12 दिसंबर को समाप्त सप्ताह में 1.30 प्रतिशत घटी है। इससे पिछले सप्ताह के दौरान यह 19.95 प्रतिशत के स्तर पर थी। आलू और दालों जैसी आवश्यक खाद्य वस्तुओं की कीमतें अभी भी कष्टदाई स्थिति तक ऊंची बनी हुई है। शंकर ने कहा कि महंगाई का बढता स्तर नीति के लिए चुनौती बना हुआ है।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें