कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

नक्सलियों के खिलाफ अब ग्रामीण लामबंद, स़डकों पर उतरे

जमशेदपुर। नक्सलियों की हिंसा से आजिज आ चुके ग्रामीण अब खुलकर उनके सामने आ गए हैं। झारखंड में नक्सललियों का गढ़ समझे जाने वाले एक इलाके में ग्रामीणों ने खूंखार माओवादियों के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए रैली निकाली और सभा की। इतना ही, नहीं सभा के दौरान नक्सलियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी और पुलिस की सराहना की। नक्सल प्रभावित पूर्वी सिंहभूम जिले के ब़डाम थाना क्षेत्र में एक दर्जन से अधिक गांवों के सैक़डों ग्रामीणों ने शुक्रवार को जुलूस निकाल कर माओवादियों के खिलाफ प्रदर्शन किया। ग्रामीणों के समर्थन के नक्सलियों के दावों की पोल खोलते हुए ग्रामीणों ने स्थानीय चामटा मैदान में एक सभा आयोजित की और उसमें जमकर माओवादी मुर्दाबाद और पुलिस-पब्लिक जिंदाबाद जैसे नारे लगाए गए। ग्रामीणों ने कहा कि माओवादियों के विरोध के बावजूद वहां स्थित पुलिस चौकी को हटाने नहीं दिया जाएगा। गांव गणराज्य पंचायत परिषद के बैनर तले आयोजित इस सभा में ग्राणीमों ने कहा कि नक्सलियों ने न केवल भोले-भाले लोगों की हत्या की है बल्कि क्षेत्र के विकास को भी रोक दिया है। ग्रामीणों ने सुरक्षा बलौं की सराहना की और माओवादी उग्रवादियों का सफाया करने के लिए अपने इलाके में और सुरक्षबल तैनात करने की भी मांग की। उल्लेखनीय कि राज्य में 25 नवंबर से 18 दिसंबर के बीच हुए चरणबद्ध विधानसभा चुनाव के दौरान नक्सलियों का मतदान बहिष्कार का आ±वान भी विफल हो गया था और इसमें महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया था। राज्य में कुल 24 में से 18 जिले आधिकारकि रूप से नक्सल प्रभावित घोषित हैं। करीब नौ साल पहले बिहार से अलग हुए झारखंड में अब तक माओवादी हिंसा में डेढ़ हजार से अधिक लोग मारे जा चुके हैं।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें