कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

कानूनी दायरे में फिर खोलेंगे रूचिका केस : हुड्डा

चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने रूचिका केस के दोबारा जांच की जरूरत बताई है। उन्होंने कहा कि सभी कानूनी पहलुओं की प़डताल की जा रही है और कानून के दायरे में रहते हुए कार्रवाई की दिशा तय की जाएगी। जानकारों का कहना है कि राज्य सरकार अगर केंद्र को रूचिका मामले की सीबीआई जांच दोबारा कराने का आग्रह करती है तो सीबीआई की सहमति लेकर केंद्र इस मामले की दोबारा जांच के आदेश दे सकता है। हरियाणा सरकार सभी कानूनी पहलुओं की प़डताल के बाद केस को दोबारा खोलने की सिफारिश केंद्र सरकार को भेज सकती है। माकपा नेता वृंदा करात से शनिवार को मुलाकात के बाद हुड्डा ने मामले की जांच दोबारा कराने पर सहमति जाहिर की है।
आराधना के माता-पिता और कुछ और लोगों के साथ वृंदा करात हरियाणा के मुख्यमंत्री हुड्डा से मुलाकात करने पहुंचीं। वृंदा के मुताबिक मुख्यमंत्री ने इस बात से सहमति जताई है कि इस केस को फिर से खोला जाना चाहिए और कानूनी सलाह के बाद वह हर प्रकार की सरकारी मदद करेंगे। उधर, रूचिका के वकील पंकज भारद्वाज ने आरोप लगाया है कि उसकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ग़डब़डी की गई है। भारद्वाज के मुताबिक दोबारा जांच होती है तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट की ग़डब़डी की बात पर भी गौर किया जा सकता है।
मेडल छीनने का काम शुरू
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने हरियाणा के पूर्व डीजीपी और रूचिका मामले के अभियुक्त एसपीएस राठौर को नोटिस भेज दिया है। केंद्र सरकार ने राठौर का पुलिस मेडल वापस लेने का फैसला किया है। राठौर को सराहनीच सेवाओं के लिए 1985 में पुलिस मेडल मिला था। केंद्र पिछले सारे दस्तावेज खंगालने में जुटा है कि पूरे मामले में क्या हुआ था। यह भी खुलासा हुआ है कि जिस वक्त पुलिस मेडल के लिए राठौर के नाम की सिफारिश की गई, उस वक्त केंद्र सरकार को रूचिका मामले से पूरी तरह अंजान रखा गया। अब चूंकि राठौर को मेडल राष्ट्रपति ने दिया था इसलिए इस कार्रवाई की जानकारी महामहिम को भी दी जाएगी और वहां से मंजूरी मिलते ही राठौर से मेडल छीन लिया जाएगा।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें