कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

टीम इंडिया कडी सुरक्षा के बीच हैदराबाद पहुंची

हैदराबाद। आस्ट्रेलिया के खिलाफ पांचवें वनडे के लिए भारतीय टीम मंगलवार को हैदराबाद पहुंच गई। मोहाली में टीम इंडिया के खिलाडियों की हरकत के बाद अब हैदराबाद के सुरक्षाकर्मियों पर जिम्मेदारियां बढ गई है। जिस तरह मोहाली में धोनी और युवराज सहित कुछ खिलाडियों ने सुरक्षा इंतजामों को ताक पर रख दिया था उसे ध्यान में रखते हुए सिकंदराबाद के पुलिस कमिश्नर ने सिक्योरिटी और कडी करने का आदेश दे दिए है। खिलाडियों को बिना बताए कही जाने पर रोक लगा दी गई है। सुरक्षा के लिए होटल में 50 सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए है। खिलाडियों के बाहर जाने से 3 पुलिस वैन साथ रहेगी। मैच के दोरान भी स्टेडियम में 2000 सुरक्षाकर्मी रहेंगे। हैदराबाद में मोहाली जैसा मामला ना हो इसकी पूरी तैयारी की जा चुकी है। अब देखना है ये होगा कि भारतीय क्रिकेटर्स इनका काम आसान करते है या इनके लिए मुश्किले खडी करते है।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें