कोई परिणाम नहीं मिला

No Result Found

भारत समाचार

रिलायंस इंडस्ट्रीज के शीर्ष अधिकारी का निधन

मुंबई। रिलायंस इंडस्ट्रीज के कार्यकारी निदेशक आर.रविमोहन का मुंबई में सोमवार देर रात ह्रदयगति रूक जाने से निधन हो गया । रविमोहन को इस साल के शुरू में कंपनी के निदेशक मंडल में शमिल किया गया था। कंपनी के बयान में बताया गया है 52 वर्षीय रविमोहन नीदरलैड की पेट्रोकेमिकल्स कंपनी लिओडेल बसेले इंडस्ट्रीज के अधिग्रहण मेूं मुख्य वार्ताकार थे। कंपनी के अध्यक्ष मुकेश अंबानी ने बताया रविमोहन के असमय निधन से मैं बहुत दुखी हूं । वह रिलायंस इंडस्ट्रीज के सहयोगी और मेरे दोस्त थे। रविमोहन के पत्नी माधुरालक्ष्मी बेटी ह्रदया और एक पुत्र जगद है।

अन्य खबरें

ये भी पढ़ें

अन्य खबरें